मसूरी – पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया हैली सेवा का उदघाटन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

मसूरी : प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सर जार्ज एवरेस्ट से चलायी जा रही राजस एयरो स्पोर्टस एंड एडवेंचस्र प्राइवेट लिमिटेड की हैली सेवा का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह हैली सेवा देश विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी।
इस मौके पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरूस्कार दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निरंतर पर्यटन के विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। पर्यटक जॉर्ज एवरेस्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यमिक से हिमालय की ऊंची- ऊंची चोटी और उत्तराखंड के अलौकिक नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। उक्त बात जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट मसूरी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन की सेवा का शुभारंभ करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि भारतीय कार्टोग्राफी के पुरोधा पंडित नैन सिंह रावत एवं राधानाथ सिकदर की प्रतिमाएं यहां बन रहे म्युजियम में स्थापित की जायेगी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट मसूरी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन की सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारी सरकार निरंतर पर्यटन के विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है इसी बात को ध्यान में रखकर जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन की सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटक जॉर्ज एवरेस्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय की ऊंची ऊंची चोटियों और उत्तराखंड के अलौकिक नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे यह हेलीकॉप्टर हिमालय दर्शन के उपरांत पर्यटकों को वापस चार्ज एवरेस्ट पर ही लैंड करेगा। उन्होंने कहा कि हम देश विदेश के लोगों तक यह संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग उत्तराखंड हैं और जॉर्ज एवरेस्ट स्टेट मसूरी पर निर्मित हेलीपैड से टेक ऑफ हिमालय दर्शन का आनंद प्राप्त करें। भारतीय कार्टोग्राफी के पुरोधा स्वर्गीय पंडित नैन सिंह रावत एवं राधानाथ सिकदर की प्रतिमाएं भी स्थापित की जा रही है और उनके जीवन से संबंधित उपलब्धियों में इस संग्रहालय के माध्यम से एक पूरा अध्याय यहां आने वाले आगंतुकों की जिज्ञासाओं को शांत करने और ज्ञान वर्धन के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।पर्यटन मंत्री ने कहा कि एयर स्पोर्टस से जुड़ी अन्य कई आकर्षक गतिविधियां भी जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट मसूरी से शुरू की जा रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने ट्रायल के लिए एक प्रतिष्ठित कंपनी से अनुबंध भी किया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हमने इसकी शुरुआत की है।

इस मौके पर पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन प्रेमियों के लिए एक बहुत ही आकर्षक फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कॉन्टेस्ट का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत पांच विभिन्न श्रेणियों में फोटो एवं वीडियो ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस कॉन्टेस्ट के माध्यम से प्रकृति पर्यटन प्रेमियों को 25 लाख रुपए से भी अधिक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।इस अवसर पर मनीष सैनी सीओओ राजस ऐरोस्पोर्ट्स, मसूरी बीजेपी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मंडल महामंत्री कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष अमित भट्ट, सभासद अरविंद सेमवाल, गीता कुमाई, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, सपना शर्मा, सभासद मदन मोहन शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी देहरादून जसपाल चौहान, सतीश नौटियाल, बादल प्रकाश, अभिलाश राणा, आशुतोष कोठारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago