मसूरी – वाइनबर्ग एलन स्कूल साहित्यिक प्रतियोगिताओं में सेंट जोजफ अकादमी ने कब्जाई ओवरऑल ट्राफी।

मसूरी : वाइनबर्ग एलन स्कूल में ले मोट जस्टे इंटर-स्कूल लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन किया गया जिसमें मसूरी और आसपास के क्षेत्रों के कई स्कूलों ने भाग लिया। लिटरेरी उत्सव में सिंथिया ब्यूरेल इंटर-स्कूल इंग्लिश पोएट्री सस्वर पाठ, द एसएन. शर्मा इंटर-स्कूल हिंदी पोएट्री सस्वर पाठ, द रेव बिग्स इंटर-स्कूल स्पेलिंग बी, द टीडब्ल्यू. फिलिप्स इंटर-स्कूल इंग्लिश डिबेट, द जीडी लेहमैन इंटर-स्कूल इंग्लिश डिबेट और एचजी मीकिन इंटर-स्कूल हिंदी डिबेट प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
वाइनबर्ग एलन स्कूल में आयोजित साहित्यिक उत्सव प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का बहुत संुदर प्रदर्शन किया, जिसके कारण निर्णायकों को निर्णय देने में खासी मेहनत करनी पड़ी। टी. डब्ल्यू. फिलिप्स इंग्लिश डिबेट में, सेंट जोसेफ अकादमी की इरा गायत्री झा ने सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार जीता और इस वाद विवाद प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ अकादमी ओवर ऑल विजेता रही। जीडी. लेहमैन इंग्लिश डिबेट में, सेंट जोसेफ अकादमी के अक्षत गुप्ता ने सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार जीता और सेंट जोसेफ अकादमी इस वाद विवाद प्रतियोगिता में ओवर ऑल विजेता रही। एचजी मीकिन हिंदी डिबेट में, सेंट जोसेफ अकादमी के विनिमेश बैरागी ने सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार जीता और इस प्रतियोगिता में ओवर ऑल विजेता सेंट जोसेफ अकादमी रही। रेव बिग्स मेमोरियल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून ने जीत हासिल की। सिंथिया बरेल इंटर स्कूल इंग्लिश पोएट्री सस्वर पाठ में सेंट जोसेफ अकादमी देहरादून के पन्ना जात्राहा विजेता रहे। श्री राम सेंटेनियल स्कूल की भव्य सोनी ने एसएन.शर्मा इंटर स्कूल हिंदी काव्य पाठ की विजेता रही। साहित्यिक उत्सव के लिए ओवर ऑल ट्रॉफी सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून को प्रदान की गई। वाइनबर्ग एलन स्कूल ने आयोजक होने के नाते प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं किया। प्रतियोगिता में सुषमा कॉर्नेलियस, रेव, लाजर कॉर्नेलियस, विशाल गुप्ता, शूरवीर सिंह भंडारी, डॉ सुनीता राणा और डॉ सुधीर गैरोला ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago