CM धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, टीकाकरण के साथ ही टेस्टिंग पर दिया जाय ध्यान।

देहरादून : गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कोविड से बचाव के लिये की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि कोविड से बचाव में टीकाकरण जरूरी है, इसके साथ ही टेस्टिंग पर भी ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त वेक्सीन की व्यवस्था के लिये वे केन्द्र सरकार से अनुरोध करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी जिला अस्पतालों, सीएससी, पीएससी में पर्याप्त संख्या में आक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर तथा बच्चों के अलग से वार्ड बनाये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि इससम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थायें जुलाई अन्त तक सुनिश्चित करली जाय। मुख्यमंत्री ने पीएम केयर फण्ड के साथ ही सीएसआर के तहत उपलब्ध कराये गये उपकरणों के रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा।

इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कोविड से बचाव के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया गया है। राज्य में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन की उपलब्धता है। वेक्सिनेशन में राज्य का देश में 5वां स्थान है। उन्होंने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इस सम्बन्ध में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डाक्टरों के साथ ही पेरा मेडिकल स्टाफ को इससे बचाव के लिये प्रशिक्षित किया गया है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के प्रसार में काफी कमी आयी है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.सन्धु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

9 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

1 day ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

1 day ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago