देहारदून : कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य पाल से उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को कैसे बढ़ावा दिया जाए इसको लिए आगामी 27 और 28 अक्टूबर को उत्तराखंड में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुचेंगे और यहां के अधिकारियों के साथ प्राकृतिक खेती को लेकर गोष्टी का आयोजन किया जाएगा ।
वहीं इसके उपरांत कैंप कार्यालय में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड में प्राकृतिक खेती को बढावा दिये जाने के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की बैठक में विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल,विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण, सचिव राज्यपाल, अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण, निदेशक कृषि, अपर निदेशक कृषि द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मंत्री जोशी ने निर्देशित किया कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर को वृहद गोष्ठी / कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। 27 अक्टूबर को उक्त गोष्ठी / कार्यशाला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी। साथ ही दिनांक 28 को राज्यपाल महोदय द्वारा किसानों के साथ गोष्ठी / कार्यशाला संवाद किया जायेगा। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में अन्य राज्यों में किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी देते हुये उत्तराखण्ड में भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए रणनीति तैयार की जायेगी। कार्यशाला में महामहिम आचार्य देवव्रत (राज्यपाल-गुजरात) द्वारा भी अपना मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रदेशभर से किसान इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे साथ ही 95 ब्लॉक के किसान वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
इस अवसर पर सचिव कृषि वी. बी.आरसी पुरुषोत्तम, विधायक रेनू बिष्ट, विधायक अनिल नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…