अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव के तियां गांव के जयप्रकाश थपलियाल ने सरकार को आईना दिखाया है, जयप्रकाश एक अभूतपूर्व आविष्कार यानी प्रयोग कर रहे हैं, बतादें कि जयप्रकाश थपलियाल तिंया थौलधार में एक हाईटेक गौशाला बनाकर विभिन्न प्रजातियों की गायों का पालन कर रहे हैं और दुग्ध डेरी भी चला रहे हैं जोकि क्षेत्र के लिये स्वरोजगार की दृष्टी से एक बड़ी पहल है। अब जयप्रकाश एक कदम और आगे बढकर घर पर ही गैस उत्पादन का मन बना रहे हैं जिसकी तैयारी उन्होने एक गोबर गैस गड्डा बनाकर कर दी है। इससे निकलने वाली गैस एलपीजी गैस का काम करेगी और यहां से निकलने वाली स्लाईड खाद पूर्णरूप से जैविक होगी जो बागवानी के लिये लाभकारी होगी।
जयप्रकाश थपलियाल ने हमें बताया कि वह यह प्रयोग बिना किसी सरकारी मदद के कर रहे हैं और सफलता मिलने पर यह प्रयोग समुचे राज्य के स्वरोजगार प्रेमियों के लिये एक मिशाल के तौर पर काम करेगी।
जानकार बतातें हैं कि यदि जयप्रकाश का यह मिशन सफल होता है तो 1200में भरे जाने वाला गैस सिलेंडर कही कम दाम पर यहां प्राप्त होगा और जैविक खेती के लिये भी खाद उपलब्ध होगी।
ऐसे कामगार स्वरोजगार प्रेमियों की सरकारों को भरपूर मदद करनी चाहिए जिससे आसपास के लोगों में स्वरोजगार के प्रति लगाव बढे और बेरोजगारी को दूर किया जा सके।
अब देखना यह होगा कि तियां के जयप्रकाश थपलियाल के इस नये प्रयास में कितनी सफलता मिलती है लेकिन लोगों के लिए यह एक बड़े प्रेरणा का संदेश है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…