हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंच दशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा का हरिद्वार स्थित अधिष्ठात्री माया देवी मन्दिर एवं आनन्द भैरव मन्दिर में विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अनेक धार्मिक स्थलों की परिक्रमा कर जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए रवाना होगी।
इस पुनीत अवसर पर अखाड़े के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महन्त हरिगिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्री महंन्त प्रेम गिरि, निरंजनी अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्र पुरी, सुमेरू पीठ के शंकराचार्य नरेन्द्र गिरि जी महाराज, श्री महन्त केदारपुरी, श्री महन्त महेश पुरी, श्रीमहन्त शैलेन्द्र गिरि, श्रीमहन्त सुरेशानन्द पूजारी, पशुपति गिरि, वशिष्ठ गिरि पूजारी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सहित अधिकारीगण, पदाधिकारी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…