हरिद्वार : सोमवार को प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने झबरेड़ा के ग्राम शेरपुर खेलमऊ पहुंचे ।जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जीवामृत ऑग्रेनिक फार्मर प्रोडयूशर कम्पनी लि० का गन्ना क्रेशर पैराई सत्र 2022-23 का भव्य शुभारम्भ किया । झबरेड़ा के ग्राम शेरपुर पहुंचने पर कृषि मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी को आयोजको द्वारा संस्थान के प्रोडक्ट भेंट किया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी अस्वस्थ होने के बावजूद भी कार्यक्रम में पहुंचे और ऑर्गेनिक गन्ना क्रेशर का शुभारंभ कर किसानों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि मै मंदिर, सैनिकों और किसानों के कार्यक्रम कभी नहीं छोड़ता हूं । मंत्री जोशी ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना है किसानों की आय दुगनी करने का संकल्प जो मोदी जी ने लिया है । उसको पूरा करने का काम और शुरवात अगर कहीं से हो रहा है, तो वह इस ऑर्गेनिक गन्ना क्रेशर से हो रही है।
इस अवसर पर चेयरमैन विजयपाल, पूर्व विधायक चौधरी यशवीर, चौधरी अजीत सिंह, राजपाल, पवन तोमर, शीशपाल, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…