रुद्रप्रयाग : SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आज दिनाँक 10 अक्टूबर 2022 को स्थानीय पुलिस द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि गौरीकुंड से आगे चीड़वासा के पास एक स्थानीय व्यक्ति पहाड़ के ऊपर से गिरे मलवे की चपेट में आ गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SI धर्मेंद्र पंवार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। घटनास्थल पर अन्य लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति वहाँ खच्चर चलाने का काम करता था तथा वही पर तिरपाल इत्यादि से वैकल्पिक व्यवस्था कर के वही रहा करता था। सुबह अचानक ऊपर से पत्थर गिरने पर वह पथरों की चपेट में आ गया ,जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
SDRF टीम द्वारा स्ट्रैचर के माध्यम से उक्त व्यक्ति के शव को गौरीकुंड पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण :- धनबीर पुत्र शान्तु लाल, उम्र- 24 वर्ष, निवासी- ग्राम कंडाल, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…