देहरादून : शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजापुर अतिथि गृह में योगी प्रियव्रत अनिमेष द्वारा आध्यात्म एवं नैतिक आख्यानों पर आधारित पुस्तक ‘मानस मोती’ का विमोचन किया।
सीएम पुष्कर ने कहा कि योगी प्रियव्रत द्वारा लिखित यह पुस्तक जीवन के प्रत्येक पहलु पर प्रकाश डालने के साथ ही युवाओं को आध्यात्मिक एवं नैतिक ज्ञान की प्रेरणा प्रदान करने में मददगार होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मानस मोती में लघु कथाओं के माध्यम से दी गई सारगर्भित शिक्षायें समाज को भी प्रेरणा प्रदान करेंगी। पुस्तक के विमोचन के लिये लेखक योगी प्रियव्रत अनिमेष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सिक्किम सरकार की परियोजना निवेश आयुक्त सुश्री मृणालिनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…