देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ उत्तराखंड बीज एवं विकास निगम (टी.डी.सी.) की बैठक की। बैठक में मंत्री जोशी ने अधिकारियों से टीडीसी को घाटे से उबारने को लेकर विस्तार से चर्चा की। मंत्री जोशी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को फटकार भी लगाई मंत्री जोशी ने अधिकारियों को आंकड़ों से साथ बैठक में आने की हिदायत दी।
बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि टी.डी.सी. के घाटे में जाने के कारण का पता लगाकर उसे घाटे से उभारने के प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही बैठक में टी.डी.सी.के चेयरमैन की नियुक्ति के साथ ही टीडीसी की स्टडी के लिए एक्सपर्ट कंसलटेंट हायर करने के निर्देश दिए। साथ ही मंत्री जोशी ने टी.डी.सी.के लगभग 22 करोड़ की लंबित धनराशि की वसूली के अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर सचिव कृषि, वी. बी.आरसी पुरोषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ऊधमसिंह नगर जिलाधिकारी, युगल किशोर पंत और टीडीसी के अधिकारी उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…