मसूरी – देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित करवाचौथ कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर किया नृत्य।

देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति द्वारा कुडली बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में करवा चौथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। इस दौरान महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक मनोरंजक प्रतियोगिता रखी गई वहीं महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।

मसूरी : शहर के राधा-कृष्ण मंदिर में देवप्रयाग कीर्तिनगर जन कल्याण समिति के करवा चौथ कार्यक्रम में महिलाओं ने जहां विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया वहीं जमकर नृत्य किया। वहीं करवा चौथ के व्रत के बारे में जानकारी दी गई व इसके महत्व को बताया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहा गौनियाल ने सभी को करवाचौथ की बधाई दी व कहा कि ऐसे अवसरों पर जहां सामूहिक रूप से पर्व मनाने का आनंद आता है वहीं आपस में मेलजोल बढता है।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने महिलाओं को करवा चौथ की बधाई दी व कहा कि समिति द्वारा खासकर महिलाओं के लिए करवा चौथ का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर इस पर्व को मनाया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने यह भी कहाकि आगामी समय में समिति उत्तराखंड में होने वाले सभी पर्वो को पारंपरिक तरीके से मनायेगी। ताकि लोग अपनी संस्कृति से जुड़े रह सकें।

इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीता पवार, लक्ष्मी उनियाल, पूर्णिमा पंवार, सुनीता राणा, निमेश डंगवाल, उर्मिला रतूड़ी, अनीता पुंडीर, प्रमिला नेगी, रीना पंवार, प्रभा बर्त्वाल, चद्रकला सयाना, अनुसुया कंडारी, संगीता बंगवाल, सुनीता उनियाल, पुष्पा पडियार, मधु कैंतुरा, पुष्पा पुंडीर, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, अंजलि कैतुरा, कमलेश कंडारी, मनीष गौनियाल, सोभन मेहरा, देवेंद्र बर्त्वाला, विनोद कंडारी, कीर्ति कंडारी, आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

1 day ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

1 day ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago