नैनीताल : विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने शुक्रवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल का विधिवत शुभारंभ किया। अटल उत्कृष्ठ विद्यालय में चयनित राजकीय बालिका इंटर कालेज अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त होने के कारण विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षा मिलने से निर्धन परिवार के बच्चे भी अंग्रेजी भाषा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चयनित 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय हैं, 797 पदों की आवश्यकता है, इस आवश्यकता की पूर्ति हेतु विभाग के 3950 टीचरों ने आवेदन किया है जिनकी स्क्रीनिंग 15 जुलाई को होगी, जिससे अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को योग्य शिक्षक प्राप्त होंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखंड बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता मिलने से विद्यालय में अब स्मार्ट क्लासेस के अलावा अन्य अत्याधुनिक पद्धति से जुड़ी शिक्षा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो, इसके लिए शिक्षकों को अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास के मानकों के अनुसार आगे बढ़ाने में सभी को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। कोविड-19 के कारण आॅफ लाईन एडमिशन नहीं हो पाने के कारण आज आॅनलाइन एडमिशन पोर्टल educationportal.uk.gov.in का भी शुभारंभ करने के साथ ही विद्यालय में स्थापित माॅ सरस्वती की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री पाण्डेय ने विद्यालय में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री पाण्डेय ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों- शहीद बहादुर सिंह मटियाली राजकीय आदर्श इण्टर काॅलेज पतलोट,जीआईसी भीमताल, जीआईसी ढ़ोकाने, जीआईसी जितुआ पीपल का भी शुभारंभ किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने कहा कि अंग्रेजी आज के दौर में बुनियादी आवश्यकता है। ग्रामीण अंचलों में सरकारी विद्यालयों के बच्चों का सामान्य ज्ञान काफी अच्छा होता है परन्तु जब कम्यूनिकेशन स्किल की बात आती है तो कहीं न कहीं ग्रामीण अंचलों के बच्चें पीछे हैं। ग्रामीण अंचलों के बच्चें भी प्राईवेट स्कूलों के बच्चों की तरह कम्यूनिकेशन स्किल एवं अंग्रेजी भाषा में भी आगे रहें। उन्होंने कहा कि जिस सपने के साथ इस योजना की आधार शिला रखी जा रही है। उस लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षों को अपनी पूरी तन्मयता से मुख्य भूमिका निभानी होगी। ब्लाॅक प्रमुख हरीश बिष्ट ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियाॅ दी तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी प्रतीक जैन, राज्य अपर परियोजना निदेशक डाॅ.मुकुल सती, अपर निदेशक रघुनाथ आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, उप निदेशक खेल अखतर अली, प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल, सभासद तारा राणा, गज़ाला कमाल सहित विश्वकेतु वैद्य, अरविन्द पडियार, आनन्द सिंह बिष्ट, दीपिका बिनवाल, हरीश भट्ट, पीसी साह, रोहित भाटिया, रेखा आर्या, राधा तोलिया, आयूष भण्डारी, सलमान जाफरी आदि उपस्थित रहे।
पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिमाकत करने वालों को भारतीय सेना ने…
3 लाख रक्षा असैनिक कर्मचारियों के संगठन के तीन दिवसीय अधिवेशन में देश भर से…
हरिद्वार जिला जेल रोशनाबाद में कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी भी सजा काट चुका है, 888…
चारधाम यात्रा में पुलिस सक्रियता से कार्य कर रही है और हर संदिग्थ व्यक्ति पर…
ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध पर 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रोका गया, ईरान में मिलिट्री…
Tata ने भारत में नई 'सीरीज़' वेरिएंट्स को लॉन्च करके अपनी Tata Curvv EV लाइनअप…