प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार तीर्थ यात्रियों की सुगम यात्रा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है – CM धामी।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर अपने संबोधन में भगवान केदारनाथ एवं बद्रीनाथ के दिव्य पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण के उल्लेख को उनका उत्तराखण्ड एवं इन धामों के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में राज्य के चार धामों, हेमकुण्ड साहिब के साथ ही चारधाम आलवेदर रोड एवं रेल सम्पर्क मार्गों के निर्माण का उल्लेख करना राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने वाला होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भगवान केदारनाथ की पवित्र भूमि से 21वीं शदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया था। इस वर्ष अब तक प्रदेश की चार धाम यात्रा में 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन हेतु आ चुके हैं, जो राज्य के पर्यटन एवं तीर्थाटन के लिये निश्चित रूप से शुभ संकेत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार तीर्थ यात्रियों की सुगम यात्रा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा प्रदेश 21वीं शदी के इस तीसरे दशक में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इस दिशा में भी हमारी सरकार संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago