देहरादून : सेंट लॉरेंस स्कूल मसूरी के कोच सैमुअल चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के चार खिलाड़ी इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल कोचिंग कैंप में चयनित होकर कोच्चि पहुंचे हैं। कोचिंग कैंप 22 अक्टूबर 2022 तक चलेगा और फिर अंतिम चयन के पश्चात इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम की सूची जारी होगी जो कि 11 से 18 नवंबर 2022 तक कोच्चि केरल में ही आयोजित होने वाले एशियन ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इस वक्त कुल 13 ब्लाइंड फुटबॉल के खिलाड़ी कैंप में हैं। कोचिंग कैंप इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम के मुख्य कोच सुनील जे मैथ्यू और सहायक कोच/गोल गाइड नरेश सिंह नयाल के सानिध्य में चल रहा है। इनमें 13 ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों में से अंततः 8 खिलाड़ी टीम में चुने जाएंगे। सभी खिलाड़ियों में खुद को टीम में शामिल करने की जद्दोजहद चल रही है। कोचिंग कैंप इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन(आई बी एफ एफ) के सौजन्य से चल रहा है।
उत्तराखंड के सभी खिलाड़ी और सहायक कोच/गोल गाइड राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून से हैं। इसी संस्थान में पूरे साल भर ट्रेनिंग करते हैं। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. हिमांग्षु दास और आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित शर्मा दोनों को ही काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा है कि “हमें खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है और आशा करते हैं कि हमारे खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में सफल होंगे और भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में अपना पूरा दमखम दिखाएंगे। सभी को शुभ कामनाएं।”
सहायक कोच/गोल गाइड नरेश सिंह नयाल का कहना है कि “अब कंपटीशन काफी बढ़ गया है मुझे उम्मीद है कि हमने जितनी ट्रेनिंग की है उसके अनुसार हमारे खिलाड़ियों को सफलता भी मिलेगी।टीम में अपनी जगह बनाने में भी कमियाब होंगे।”
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…