| मसूरी के तत्वाधान में आयोजित करवा चौथ कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी वहीं महिलाओं ने कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया व जमकर नृत्य किया। वहीं लक्की ड्रा भी निकाला गया। |
मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में करवा चौथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को करवा चौथ की बधाई दी। कार्यक्रम का आकर्षण मेहंदी प्रतियोगिता रही जिसमें महिलाओं ने विभिन्न डिजाइन की मेहंदी रचाई और सबसे सुंदर मेहंदी लगाने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर आयोजित मेंहदी, सेल्फी प्वांइट, गीत, संगीत, आदि का आयोजन किया गया जिसका कोई शुल्क नहीं लिया गया। वहीं मेहंदी, नृत्य प्रतियोगिता और गायन प्रतियोगिता के विजेताओं पुरस्कार वितरित किए गये वहीं लकी ड्रॉ के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गये।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक रजत अग्रवाल ने कहा कि करवा चौथ कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी से वे काफी उत्साहित हैं और आज उसने दूरदराज क्षेत्रों से भी महिलाएं भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि मसूरी में हर पर्व एकता और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
कार्यक्रम में पहुंची विजयलक्ष्मी ने बताया कि करवा चौथ का पर्व पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है और आज के कार्यक्रम में जिस प्रकार से महिलाएं हर प्रतियोगिता में भाग ले रही है वह काफी प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर रेनू अग्रवाल ने कहा कि भारी बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में महिलाएं यहां पर पहुंची हैं और कार्यक्रम में भाग ले रही हैं उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम जीवन भर याद रहेगा।
इस मौके पर धनप्रकाश अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, तनमीत खालसा, अनंत प्रकाश, पुष्पा पडियार, अनीता पुंडीर, सभासद सरिता पंवार, भावना गोस्वामी, सतीश जुनेजा, पुष्पा पुंडीर, रेनू अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…