36 वें नेशनल गेम्स के मेडल विजेता एथलेटिक्स को CM पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित।

देहरादून : बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स के एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में मेडल प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में आयोजित हुए 36 वें नेशनल गेम्स में राज्य के सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिये खेलों एवं खिलाड़ियों के व्यापक हित में नई खेल नीति के साथ ही अनेक कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स के अध्यक्ष व उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, उत्तराखंड एथलेटिक्स के सचिव, के.जे.एस.कलसी, कोषाध्यक्ष एम सी शाह, सूरज सिंह पंवार सिल्वर मेडलिस्ट, कुमारी मानसी नेगी सिल्वर मेडलिस्ट, कुमारी रेशमा पटेल ब्रोंज मेडलिस्ट, तथा उनके प्रशिक्षक अनूप बिष्ट देवभूमि द्रोणाचार्य अवार्डी तथा लोकेश कुमार एथलेटिक्स कोच, स्पोर्ट्स कॉलेज उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

15 hours ago

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…

16 hours ago

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…

17 hours ago