ऋषिकेश : बुधवार (कल देर रात) एसडीआरएफ टीम ढालवाला को थाना मुनिकीरेती से सूचना मिली कि तपोवन लेमन ट्री होटल के पास एक कार (औरा) लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।
उक्त सूचना पर एस डी आर एफ ढालवाला प्रभारी निरीक्षक कविन्द्र सजवाण के नेतृत्व में एक सब टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची ।
SDRF टीम तुरंत ही रेसक्यू उपकरणों के साथ रात केh घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में गहरी खाई में उतरी व घायलों तक पहुंच बनाई। एक घायल को पैदलव , (जिस पर मामूली चोट है) व दो अन्य को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक लाया गया, दोनों गंभीर अवस्था मे है। सभी को 108 के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भिजवाया गया।
गौरतलब है कि तीनो व्यक्ति लेमन ट्री होटल के स्टाफ हैं जो की इस होटल से ऋषिकेश की तरफ आ रहे थे। अचानक इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई व सौभाग्य से कार नदी के पास जाकर ही रुक गयी। जिससे SDRF टीम द्वारा ससमय पहुंचकर सबके प्राणों की रक्षा समय रहते की जा सकी।
घायलों का विवरण :-
1 – मनीष बोहरा पुत्र मदन बोहरा उम्र 24 पिथौरागढ़ , होटल में एच आर के पद पर है
2 – सुमन चौहान पुत्र अब्बल सिंह उम्र 33, किरानु उत्तरकाशी , एस बी एन के पद पर हैं।
3 – राजेश पुत्र लक्ष्मी चंद जखमोला उम्र 29 , शिवाजी नगर ऋषिकेश।
एस डी आर एफ रेसक्यू टीम : निरीक्षक कविन्द्र सजवाण, हेड कॉन्स्टेबल दरमान सिंह, किशोर कुमार, मातबर सिंह, पंकज बिष्ट, मनमोहन सिंह, सुमित तोमर, पेरामेडिक्स अमित कुमार।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…