विनय उनियाल
जोशीमठ : विकासखंड जोशीमठ से लगभग 22 किमी दूर भविष्य बद्री मे काफी संख्या मे श्रद्धालु पहुँच रहे है। जिससे ग्रामीणों को भी रोजगार मिल रहा है।
आपको बता दें कि जोशीमठ से 22 किमी दूर भविष्यबद्री मे श्रद्धालु पहुँच रहे है। लेकिन सड़क खराब होने से चलते श्रद्धालुओं को भविष्यबद्री जाने मे दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कीचड़ होने के कारण वाहन फंस रहे है। जिसे श्रद्धालु अपने वाहनो को धक्का मारकर भविष्यबद्री पंहुच रहे है। गुजरात से आये श्रद्धालुओ का कहना है कि पहली बार यहाँ दर्शन करने पंहुचे है। यहाँ पंहुच कर मन बहुत प्रसन्न हुआ।
गुजरात से आये आनंदी बाई पटेल का कहना है कि भविष्यबद्री का नाम सुना तो दर्शन करने पूरे परिवार के साथ पंहुचे यहाँ पंहुच कर बड़ा ही आनंद आया। लेकिन सड़क की स्थित काफी खराब है। जगह जगह कीचड़ हो रखा है। वाहन फंस रहे है। लोग अपने वाहनो को धक्का मार कर निकाल रहे है। सरकार को इस सड़क पर ध्यान देना चाहिये। गुजरात से मोहन पटेल कहते है कि बद्रीनाथ दर्शन करने आये थे। पता चला कि यहाँ भविष्यबद्री है। तो दर्शन करने पहुँचे भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। लेकिन सड़क की स्थिति बिल्कुल ठीक नही है। सरकार को इस सड़क पर ध्यान देना चाहिये तथा जल्द ही सड़क को ठीक करना चाहिये ताकि श्रद्धालुओ को आनेजाने में कोई परेशानी न हो।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…