पहाड़ी उत्पाद होगें मिडे -मिल में शामिल – DM अभिषेक रूहेला।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : शिक्षा विभाग के अंन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि जनपद के समस्त विद्यालयों में मिडे-मिल में पहाड़ी उत्पादों को शामिल किया जाय। इस हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्वयं सहायता समूहों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में साफ – सफाई, भोजन की गुणवत्ता के साथ ही बच्चों की शारीरिक दक्षता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत स्कूली बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने हेतु और अधिक सार्थक प्रयास किये जाए। सभी विद्यालय परिसर में किचन गार्डन व वाटिका को ओर बेहतर तैयार करने को कहा। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निपुण भारत, निःशुल्क गणवेश, बाल वाटिका, समावेशी शिक्षा, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, आरटीई, बाल गणना, व्यवसायिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास, वर्चुअल क्लास आदि शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी।

बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी जेपी काला, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नरेश शर्मा , शिक्षा अधिकारी बेसिक पदमेंद्र सकलानी, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

16 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

18 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

18 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

18 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago