हल्द्वानी : गौलापार में खेल विभाग के निर्मित क्रिकेट व इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण केंद्रीय एवम रक्षा राज्य मंत्री / सांसद अजय भट्ट ने किया। कार्यदायी संस्था द्वारा स्टेडियम में निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है । स्टेडियम में बैडमिंटन तथा बहुद्देशीय हॉल में आन्तरिक कार्य (फ्लोरिंग) प्रगति पर है। वर्तमान में इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस, स्विमिंग, एथलिट, वॉलीबॉल के खेल कैम्प सुबह व शाम चल रहे है। बैडमिंटन कोर्ट, व बहुद्देश्यीय हॉल में फ्लोरिंग का कार्य पेयजल निर्माण निगम द्वारा किया जाना है जिसमें की अग्रिम कार्यवाही खेल विभाग द्वारा की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान सांसद भट्ट ने कहा कि आगामी वर्ष 2023 के अप्रैल माह में 06 और खेल कैम्प संचालित किए जाने की तैयारी खेल विभाग द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों का विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के प्रति रुझान बढ़ा है, युवा प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देना जरूरी है जिससे भविष्य में अपना करियर उसी दिशा में ले जा सके।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…