देहरादून : केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों के सालाना दो दिवसीय सम्मेलन दिनांक 14-15 अक्टूबर, 2022 में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रदेश के वन व तकनीकी शिक्षा विभागों के काब़ीना मंत्री सुबोध उनियाल आज उदयपुर राजस्थान के लिए रवाना हुए। सम्मेलन में मुख्य रूप से ऊर्जा सेक्टर में सुधार जैसे सम-सामयिक वह प्रासंगिक बिन्दुओं पर विमर्श होगा। शासन में ऊर्जा विभाग के सचिव आर0 मीनाक्षीसुंदरम भी सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मंत्री पूर्व में केन्द्रीय मंत्रालय की ओर से आयोजित किए गए राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के इस तरह के सम्मेलन वर्ष, 2019, केवड़िया-गुजरात में राज्य का नेतृत्व कर चुके हैं।
सम्मेलन को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह प्रमुख तौर पर सम्बोधित करेंगे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…