मसूरी – रोपवे कंपनी ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ शिफन कोर्ट का किया स्थलीय निरीक्षण।

मसूरी : पुरूकुल मसूरी रोपवे के लिए चयनित शिफन कोर्ट का पर्यटन विभाग के अधिकारियों एवं रोपवे कंपनी के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया वहीं इस योजना की भूमि पर निर्माणाधीन गढवाल सभा के भवन के बारे में भी चर्चा की गई।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि पुरूकुल से मसूरी के लिए बनने वाली रोपवे के लिए चयनित पर्यटन विेभाग की शिफन कोर्ट की भूमि का रोपवे निर्माण की कंपनी स्काई कार के अधिकारियों ने मौके पर जाकर भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया व साथ ही ड्रोन सर्वे भी कराया गया। उन्होंने बताया कि रोपवे के लिए 4.25 एकड़ भूमि रोपवे के लिए कंपनी को दी जायेगी। वहीं उन्होंने कहा कि इस भूमि पर गढवाल सभा का निर्माणाधीन भवन भी है लेकिन यह भूमि रोपवे कंपनी को दी जानी है जिसके लिए गढवाल सभा के भवन के लिए कोई बीच का रास्ता निकाला जायेगा ताकि गढवाल सभा का भवन दूसरे स्थान पर बनाया जा सके। इसके लिए गढवाल सभा के पदाधिकारियों से प्रस्ताव मांगा गया है।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि जिस भूमि पर रोपवे बननी है वहां पर गढवाल सभा का निर्माणाधीन भवन है जिसकेे लिए जिस कंपनी को पीपीपी मोड में निर्माण का कार्य दिया गया है उनसे वार्ता की गई कि गढवाल सभा के भवन का निस्तारण किस तरह होगा। इस पर उन्होंने भरोसा दिया कि यह स्थान रोपवे के लिए है इसके लिए या तो कंपनी पैसा देगी या कहीं दूसरी जगह उनको भवन आदि दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गढवाल सभा इस संबंध में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी कि गढवाल सभा भवन, धर्मशाला व स्कूल आदि के लिए कहीं ऐसी भूमि तलाशी जाय जो रोड लेबल पर हो जिसमें पार्किग भी बने व सभा को भवन सहित धर्मशाला आदि भी बन जाये इसका प्रस्ताव दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गढवाल सभा नहीं चाहती कि मसूरीे के पर्यटन को बढावा देने के लिए रोपवे का कार्य रूके लेकिन सभा यह भी चाहती है कि गढवाल सभा को कोई अन्याय न हो।

इस मौके पर उप निदेशक पर्यटन सीमा नौटियाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, नगर अभियंता रमेश बिष्ट, गढवाल सभा के भगवान सिंह धनाई, वीरेंद्र कैंतुरा, भगवती प्रसाद सकलानी आदि भी मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago