विनय उनियाल
जोशीमठ : तीन आम्नाय पीठों के पूज्यपाद जगद्गुरुओं शांकराचार्यो का आज बद्रीनाथ आगमन हो रहा है। सर्वप्रथम बद्रीनाथ पहुच बद्रीविशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना करेंगे।
ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द जी ने बताया आज पूज्यपाद जगदगुरुओ का नरायण की पावन भूमि बद्रीनाथ धाम में आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गयी है। वे यहा पहुंचकर सर्वप्रथम बद्रीविशाल भगवन के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे व रात्रि विश्राम करेंगे।
बद्रीनाथ से केदारनाथ दर्शन कर पहुचेंगे ज्योतिर्मठ –
वहीं, 16 अक्टूबर दिन रविवार को तीनों शंकराचार्य बद्रीनाथ से केदारनाथ पहुँच दर्शन पश्चात पुनः बद्रिकाश्रम होते हुए ज्योतिर्मठ आगमन होगा, जहाँ नगर द्वार पर नगरवासियों द्वारा डिग्री कॉलेज के पास स्वागत कर नगर प्रवेश कराई जाएगी व ज्योतिर्मठ पहुचने पर नगर अभिनदंन होना है जहा से सीधे ज्योतिर्मठ पहुच विश्राम करेंगे।
जेपी मैदान में होगा महासम्मेलन, शंकराचार्यो सहित साधु संतों के नगरवासी करेंगे दर्शन –
वहीं, 17 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकलेगी जो महासम्मेलन कार्यक्रम स्थल रविग्राम के जेपी मैदान में पहुंची, जहां पर तीनों जगदगुरुओ का आशीर्वचन प्राप्त होगा, आशीर्वचन प्राप्त होगा। यह जानकारी शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने दी।
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…