अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : रामलीला मैदान उत्तरकाशी में आयोजित सैनिक दीपावली मेले का जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को रिवन काटकर शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने हरि महाराज व कंडार देवता की देव डोली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गोस्वामी गणेशदत्त विद्या मंदिर एवं अल्पाइन के स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में सैनिक दीपावली मेले की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि आने वाली दीपावली हर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं। उन्होंने विश्वनाथ पूर्व सैनिक समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने सेवाकाल के बाद सामाजिक कार्यों में जुटकर अपनी संस्था को आत्मनिर्भर का रूप दिया है जो एक अच्छी पहल है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश में सैनिकों व वीरनारियों का बड़ा विशेष स्थान है। हमारे जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है,यह हम सबके लिए प्रेरणा औऱ गौरव की बात है। देश की सीमा हो चाहे सामाजिक कार्य हमारे सैनिक हमेशा सुख-दुख में अडिग रूप से खड़े रहे है। आज हमारे सैनिक अपनी सेवाकाल के बाद भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहें है। जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिक दीपावली मेले में स्थानीय उत्पादों के भी स्टॉल लगाएं गए है। उन्होंने आवाह्न किया कि स्टॉल से जरूर स्थानीय उत्पाद का क्रय किया जाय। ताकि स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहें लोगों की आजीविका का संवर्द्धन हो सके।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…