विनय उनियाल
जोशीमठ : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान मे आयोजित जागरूकता कार्यक्रम मे राष्ट्रीय महिला आयोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रविवार को नगर पालिका सभागार मे आयोजित कार्यक्रम मे महिलाओ पर हुई हिंसा तथा महिलाओ का शोषण सबंधित समस्याओ तथा उनका समाधान करने के लिये जागरूक करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम मे सीनियर विधिक जज सिमरन कौर ने महिलाओ पर होने वाली हिंसा पर सवालों के जबाब देकर तथा महिलाओ की समस्याओं का समाधान त्वरित करने तथा जो समस्या जिला स्तर की होगी उसे जिला विधिक सेवा मैं समाधान किया जाएगा। वही आशा कार्यकत्रियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा तथा बेटियों के अधिकारों के बारे मे जागरूक किया गया। सीनियर सिविल जज सिमरन जीत कौर ने कहा कि महिलाओं पर हो रही हिंसा की जिम्मेदार हम सब भी है। क्योंकि हम महिलाओ पर हो रहे हिंसा को छुपाते है। जिससे हिंसा करने वाला आगे भी ओर हिंसा करेगा। कहा कि महिलाओ पर हिंसा के कानून बनाये गए है।लेकिन लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है।
वही कोतवाली जोशीमठ महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत ने भी महिला हिंसा होने पाए मे पुलिस सहायता के बारे मे जानकारी दी। इस मौके पर विशाल विशिष्ठ सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ,रेखा चौधरी,सुधा रावत उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिलिज्वाण, अरुण कुमार शाह,लीलानंद डिमरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री, आदि मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…