देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है और दोनों का ही जन सरोकारो से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने दोनों ही दलों के मुख्यमंत्री आवास कूच को दोनों का शक्ति प्रदर्शन बताया और कहा कि कांग्रेस राजनैतिक अस्तित्व को तलाश रही है तो आप को राजनैतिक ज़मीन की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पूरे कोरोना काल में कांग्रेस नकारात्मक वातावरण बनाने और आम लोगों के बीच भय का वातावरण बनाकर व्यवस्था में खामिया ढूढ़ती रही जबकि भाजपा संगठन दिन रात लोगों की सेवा में जुटा रहा। तमाम तरह की दिक्कतों के बावजूद सरकार ने गरीबो को राशन उपलब्ध कराने से लेकर कीमतों को नियंत्रण में रखा। सरकार ने रोजगार की दिशा में अनेक कदम उठाए तो कोविड काल में लोगों के जीवन की रक्षा के लिए हर कोशिश की। वहीं दोनों ही दलों का असली चेहरा भी इस दौरान उजागर हो गया। आप का ओक्सिजन सिलेन्डर की कालाबाजारी और अस्पतालो में जान बूझकर बेड व सिलेण्डर डम्प करने से हजारों जाने गई। उतराखण्ड के कोटे की आक्सीजन व लॉकडाउन में लोगों को बॉर्डर पर उतारने को लोग कभी नहीं भूल पायंगे। हरिद्वार् कुम्भ में जो भी अनियमितताएं सामने आयी उसकी जान्च चल रही है लेकिन कुम्भ को कोरोना स्प्रेडर घोषित करने में लगी कांग्रेस और आप सनातन परम्परा को बदनाम कर रहे हैं जिसे देवभूमि की जनता माफ़ नहीं करेगी।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…