देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 सालावाला के अंतर्गत हाथीबड़कला गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कालीदास पुनर्गठन सीवर योजना का निर्माण कार्य अति शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि 19 जुलाई को निविदाएं खुलने के बाद इस कार्य को एक माह के अंदर प्रारंभ करवाना सुनिश्चित करें। लोगों से मुलाकात करने के बाद मंत्री ने जल निगम के प्रबंध निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें तत्काल समस्याओं के समाधान के लिए भी निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद भूपेंद्र कठैत, रमेश प्रधान, जल निगम के अधिशासी अभियंता दीपक मलिक, सहायक अभियंता सौरभ शर्मा सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…
इस फोल्डेबल फोन की अंदर वाली स्क्रीन आठ इंच की है और बैटरी 4,806 एमएएच…
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुये रूट प्लान जारी किया…
उत्तराखंड में अभी तक नहीं हो पाई लोकायुक्त की नियुक्ति, राज्य सरकार ने मांगा एक…