मसूरी : वाइनबर्ग एलन स्कूल, मसूरी का 131वां वार्षिक इंटर-हाउस एथलेटिक्स मीट 2022 धूमधाम से संपन्न हो गई। वार्षिक एथलेटिक मीट में सर्वश्रेष्ठ एथलीट बालिका वर्ग के लिए एलिजाबेथ डेवनपोर्ट ट्रॉफी फॉय हाउस की आकृति सुबेदी को, व बालक वर्ग के बीच सर्वश्रेष्ठ एथलीट के लिए कोंडोन हाउस के शिवांश अग्रवाल को माइक हैरिसन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कोंडोन हाउस को ओवरऑल चौंपियन घोषित किया गया।
वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र व वरिष्ठ खिलाड़ी अजय मार्क थे। प्रतियोगिता का शुभांरभ विद्यालय के चार अलग-अलग सदनों ने वाइनबर्ग-एलन मार्चिंग बैंड द्वारा बजाई गई मार्चिंग धुनों पर प्रभावशाली मार्च पास्ट के साथ हुई। भाग लेने वाले एथलीटों की ओर से लड़कियों और लड़कों के लिए स्कूल के कप्तान हिमांशी और अनुराग यादव ने शपथ ली। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता में कक्षा 8 के खेनराब जॉर्डन ने शॉट पुट इवेंट में एक नया रिकॉर्ड बनाया। जूनियर गर्ल्स डिवीजन में एलन हाउस की शिव्याना के.सी. और पॉवेल हाउस की वेरोनिका जॉन और जूनियर बॉयज डिवीजन में फोय हाउस की ताशी वांगचुक, एलेन हाउस के हिरण्या जैन और इंटरमीडिएट डिवीजन में कोंडोन हाउस के आशमन गोयल, सीनियर डिवीजन में फॉय हाउस की आकृति सुबेदी और कोंडोन हाउस के शिवांश अग्रवाल ने व्यक्तिगत ट्राफी जीती। कोंडोन और फोय हाउस को संयुक्त रूप से मार्च पास्ट केक प्रदान किया गया। एलन हाउस को सर्वश्रेष्ठ टर्न आउट केक का पुरस्कार दिया गया। टग-ओ-वॉर बालक वर्ग के लिए विजेता फॉय हाउस और बालिकाओं के लिए कोंडोन हाउस विजेता रहा। फ़ॉय हाउस को समग्र रिले विजेता घोषित किया गया। शिवांश अग्रवाल और आकृति सुबेदी को क्रमशः लड़कों और लड़कियों के लिए मीट का सबसे तेज धावक घोषित किया गया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि अजय मार्क ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और ट्राफियां प्रदान की। प्रधानाचार्य एल. टिंडेल ने सभी विजेताओं को बधाई दी और सभी अधिकारियों, विशेष रूप से प्रधानाध्यापक प्रदीप रैडक्लिफ, शारीरिक शिक्षा विभाग चंपा, अजीत कुमार, चोयिंग भूटिया, जगमोहन नेगी, संजय हटवाल, को धन्यवाद दिया। वहीं उन्होंने कहा कि विद्यालय वर्ष भर पढाई के साथ साथ खेलकूद का आयोजन किया जाता है जिसमें छात्र छात्राए बड़े उत्साह से प्रतिभाग करते हैं व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। क्यों कि शरीर स्वस्थ्य होने के साथ ही खेलों से मानसिक विकास भी होता है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…