केम्पटी – पुलिस ने तीन व्यक्तियों को किया अवैध चरस के साथ गिरफ्तार।

जितेन्द्र गौड़

नई टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना केम्पटी क्षेत्र में पुलिस टीम की दूसरी सफलता से थानाध्यक्ष केम्पटी शान्ति प्रसाद चमोली ने थपथपाई चौकी इंचार्ज बलबीर रावत की पीठ।
लगातार नशे के प्रति बढ़ रहे युवाओं पर सख्ती बरतने के लिए आज चौकी नैनबाग में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनसे 642 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर ने अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान को तेज करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए थे। इसी क्रम में थानाध्यक्ष कैंपटी के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलवाया गया। थाना केंपटी पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों (रितेश गुप्ता निवासी जवाहर पार्क निकट धोबी घाट थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल ऋषि विहार कॉलोनी थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून उम्र 42 वर्ष, यूनुस पुत्र इद इद्दू निवासी ग्राम सलाराबाद थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष और सूरज सिंह राणा पुत्र मैमर सिंह निवासी ग्राम पांव तल्ला पट्टी बडास तहसील व थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र 19 वर्ष) को (642 ग्राम) अवैध चरस के साथ चौकी नैनबाग में बैरियर पर राष्ट्रीय राजमार्ग विकासनगर- यमुनोत्री हाईवे से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना केंपटी में एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। चरस की कीमत करीब ₹64,200 है। साथ ही स्विफ्ट डिजायर कार रंग सफेद रजिस्ट्रेशन नंबर- UK-07TB-3653 बरामद की गई है।

पुलिस टीम में – थानाध्यक्ष केम्पटीशांति प्रसाद चमोली, चौकी प्रभारी नैनबाग बलवीर सिंह रावत, का0 मेहराज आलम व का0 सुभाष कुमार, का0 हृदय सिंह नेगी आदि रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

1 day ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

1 day ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…

2 days ago

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…

2 days ago