विनय उनियाल
जोशीमठ : भारतवर्ष के तीन पीठों के शंकराचार्यो ने रविवार को भगवान बद्रीविशाल व बाबा केदार के दर्शनों के बाद आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य की तपस्थली ज्योतिर्मठ पहुंचे।
जीआईसी चौक पर पहुंचे द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती, श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती जी महाराज व ज्योतिषपीठ के नव अभिषिक्त ज्योतिधपिठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का स्थानीय लोगों, संत समाज व बड़ी संख्या मे पहुंची महिलाओं ने पुष्प वर्षा एवं ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।
जीआईसी चौक से तीनों शंकराचार्यो को धर्म के जयघोष व उत्साह के साथ ज्योतिर्मठ तक पहुंचाया गया। ज्योतिर्मठ की पवित्र धरती पर तीन शंकराचार्यो के एक साथ पदार्पण को लेकर भी लोगों में उत्साह देखा गया। जीआईसी चौक पर ज्योतिर्मठ के प्रबंधक ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी व अन्य संतो के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत कार्यक्रम हुआ। इससे पूर्व तीनों शंकराचार्यो ने कलियुग पापहारी भगवान बद्रीविशाल व बाबा केदार के दर्शन/पूजन कर विश्व कल्याण व सुख समृद्धि की कामना की।
सोमवार को तीनों शंकराचार्यो का पैनखंडा जोशीमठ के रविग्राम स्टेडियम मे अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। अभिनंदन समारोह मे तीनों शंकराचार्य भब्य शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।
अभिनन्दन समारोह के दौरान गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी एवं नन्दा सती के माँगलगीतों का गायन व विश्वधरोहर “रम्माण”का शानदार प्रदर्शन भी होगा ।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…