देहरादून : सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान आठ करोड़ किसानों के बैंक खातों में 16000 करोड़ की राशि हस्तांतरित किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों एवं भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक का भी शुभारंभ किया।
वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की हमेशा चिंता करते रहते है किसानों की आय किस प्रकार से दुगनी हो और कैसे किसानों को फसल का उचित दाम मिले इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते है। मंत्री जोशी ने कहा कि भारत के मोटे अनाज पूरी दुनिया में प्रोत्साहन पाएं इसके लिए सरकार के प्रयासों से अगले वर्ष को मोटे अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष भी घोषित किया गया है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…