अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : सोमवार को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) हर्षिल पहुंचे। अपने तय कार्यक्रमानुसार राज्यपाल ने हर्षिल में दीपावली से पूर्व सेना एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP) के जवानों से मुलाकत की। इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को रोशनी के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश सेवा सर्वोच्च सेवा है, हम सभी सौभाग्यशाली है की हमें उत्तराखंड देवभूमि व संतो की भूमि में सेवा करने का अवसर मिला है। आप सभी सैनिक अपना कार्य अच्छे से निर्वहन कर रहें जिस पर हम सभी को गर्व है।
राज्यपाल ने गलवान घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों की अनेक वीरगाथा रही है,जो हमारे लिए आदर्श है। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए हर्षिल व नेलांग घाटी के बारे में अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल ने कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्होंने हर्षिल व नेलांग को बहुत करीब से देखा है।
इस दौरान डीएम अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी, डीएफओ पुनीत तोमर, एसडीएम चतर सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. विनोद कुकरेती, सीएचओ डॉ. रजनीश सिंह सहित सेना के जवान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…