देहरादून : सोमवार को विरासत कुजीन फेस्टिवल में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रिबन काट कर ट्राउट फेस्टिवल और बकरा फेस्टिवल का शुभारंभ किया।
इस फेस्टिवल में कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विरासत मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। उसके उपरांत विरासत कुजीन फेस्टिवल में मत्स्य विभाग द्वारा ट्राउट फिश फेस्टिवल व भेड़ बकरी विभाग द्वारा बकरा फेस्टिवस्ल का एक साथ उद्घाटन किया। उन्होंने विरासत कुजीन फेस्टिवल में लगाए गए प्रत्येक 20 स्टालों में जाकर का जायजा लिया।
इस अवसर मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम व सहकारिता सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम, नोडल अधिकारी आनंद शुक्ला, परियोजना निदेशक डॉ अविनाश आनंद परियोजना निदेशक अल्पना हल्दिया, एमडी अनिल कुमार, प्रबन्धक मनोज रावत, भरत सिंह रावत सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
इस फेस्टिवल में मत्स्य विभाग ने एक बड़ा सा तालाब बनाया है, जिसमें आज जौनपुर ब्लाक से आज लाई गई ट्राउट मछलियां डाली गई हैं। मछली अधिकारियों का कहना है कि जो छोटी-छोटी ट्राउट फिश इसमें डाली गई है वह एक आध दिन में बड़ी हो जाएगी। उन्होंने इस तालाब में बर्फ की सिल्ली भी डाली हुई है यह ट्राउट मछली ठंडे जलवायु में पाई जाती है। इस तालाब का भी मंत्री डॉ. रावत ने निरीक्षण किया। साथ ही हर्षिल के एप्पल के स्टॉल में जाकर मंत्री व सचिव ने हर्षिल के सेब का टेस्ट भी लिया। गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य के सेब के बागानो को मजबूत करने के लिए राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना ने एप्पल फेडरेशन का गठन भी किया है। हर्षिल के सेब की प्रजातियां को परियोजना हर जिले में सेब के किसानों को मदद देकर नए बागान लगा रही है।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…