देहरादून : डेरी विकास विभाग द्वारा दुग्ध सहकारी समिति सदस्यों को रू0 4.00 प्रति लीटर की दर से दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाता। इस वर्ष दुग्ध विकास मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार के अथक प्रयासों से दुग्ध उत्पादकों को भुगतान किये जाने हेतु कुल रू0 45.00 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है।
दीपावली के शुभ अवसर पर दुग्ध उत्पादकों द्वारा की जा रही मांग को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा एकमुश्त रू0 20.00 करोड़ की धनराशि दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन के भुगतान हेतु जारी की गयी है। इस प्रकार जारी की गयी धनराशि से कुल लगभग 52 हजार दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होगें। वर्तमान परिस्थतियों में जबकि दुग्ध उत्पादन लागत में अत्याधिक वृद्धि हो रही है, राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि दुग्ध उत्पादकों को राहत प्रदान करेगी।
राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी यह धनराशि दुग्ध उत्पादकों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तान्तरण (DBT) के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी। दीपावली से पूर्व राज्य सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादकों हेतु प्रदान की गयी इस सौगात के लिए दु उत्पादकों का प्रतिनिधित्व करने वाले दुग्ध संघ अध्यक्षों द्वारा दुग्ध विकास मंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया गया है।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…