विनय उनियाल
जोशीमठ : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत बुधवार को जोशीमठ पहुंचे जहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे सभी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार का सभी पहाड़ी जिलों में डॉक्टरों की तैनाती की तरफ पूरा ध्यान है। रावत ने कहा कि बद्रीनाथ धाम में 50 बेड का अस्पताल बनाने के साथ-साथ सरकार चारों धामों के लिए डॉक्टरों का स्पेशल स्कॉट बनाने जा रही है। ताकि चार धाम यात्रा करने आए तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पड़ रही दरारों को लेकर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग को दोबारा से बनाया जाएगा इसके लिए भी स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। उत्तराखण्ड मैं डॉक्टरों व स्टाफों की कमी को दूर करने के लिये 2800 स्टाफ नर्सो की भर्ती तथा 1600 एएनएम की भर्ती की जाएगी। चार धाम यात्रा मार्गो मैं अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इस निरीक्षण में उनके साथ धन सिंह रावत के जन सम्पर्क अधिकारी राकेश नेगी, जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, बीकेटीसी अध्यक्ष किशोर पवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, अमित सती, संदीप नौटियाल,प्रदीप फर्स्वाण, नितेश चौहान और कई लोग मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि बद्रीनाथ धाम मे 50 बेड का अस्पताल बनेगा तथा चार धाम यात्रा मार्ग मे अतिरिक्त डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी 2800 स्टाफ नर्स की भर्ती तथा 1600 एएनएम की भर्ती की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…