हल्द्वानी : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का प्रथम बार कुमॉऊ के प्रवेश द्वार सर्किट हाउस काठगोदाम में आगमन हुआ। राज्यपाल कोश्यारी के आगमन पर जिला प्रशासन व आम जनमानस द्वारा कुमाऊॅ के वाद्य यन्त्र सहित छोलिया दल के साथ भव्य स्वागत किया गया। तथा प्रशासन द्वारा इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
महाराष्ट्र के गर्वनर द्वारा प्रेस से वार्ता की गई उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की महान जनता के स्नेह से महाराष्ट्र में सेवा करने का अवसर मिला और उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के लोगों को उत्तराखण्ड में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि मराठी के शब्द व कुमॉऊनी/गढ़वाली के शब्द लगभग एक जैसे है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, महापौर डॉ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विधायक राम सिंह कैड़ा, सुरेश गडिया, जिला अधिकारी धीरज गर्ब्याल, एस॰एस॰पी॰ पंकज भट्ट, उप जिला अधिकारी मनीष कुमार के साथ आयोग उपाध्यक्ष अजय राजौर, डॉ॰ अनिल कपूर डब्बू, रेनू अधिकारी, वार्ड पार्षद प्रमोद तोलिया, प्रदीप बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विकास भगत, प्रकाश हरबोला, प्रताप बिष्ट, हरीश पाण्डे आदि उपस्थित रहे।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…