विनय उनियाल
जोशीमठ : उत्तराखंड की धार्मिक यात्रा पर निकली पवित्र छडी जिसमें सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि सम्मिलित होते हैं। भगवत्पाद आदि शंकराचार्य जी के आदेशानुसार पूर्वकाल में लोककल्याण के लिए इस यात्रा को हमारे संतगण करते थे। कालान्तर में बन्द हो चुकी इस यात्रा को पुनः अखाडा परिषद के प्रयास से शुरु किया गया जो कि 24 सितम्बर से 1 नवम्बर तक चलेगी। ये यात्रा उत्तराखंड की चारों धाम सहित सभी महत्वपूर्ण देवस्थल पर जाएगी । आज प्रातः इस यात्रा के सन्त गणों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज की गद्दी का दर्शन कर प्रसाद प्राप्त किया।
ज्योतिष्पीठ की ओर से सभी सन्तों सहित छडी का भव्य स्वागत अभिनन्दन ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द द्वारा चादर और माला पहनाकर किया गया।
यात्रा में पधारे यात्रा श्रीप्रेमगिरि जी महाराज, श्रीमहंत पुष्कर गिरि , श्रीमहंत शिवदत्त गिरि, विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी, शिवानन्द उनियाल, जितेन्द्र खुराना, अमित तिवारी, महिमानन्द उनियाल, जगदीश उनियाल, संतोष सती, अभिषेक बहुगुणा, आदि उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…