कैम्पटी फाॅल का झरना बारिश के बाद उफान पर, पर्यटकों के नहाने पर रोक, दुकानों को नुकसान हुआ।

टिहरी : भारी बारिश के कारण कैम्पटी फाॅल में भारी मात्रा में झरने का पानी बढ़ गया तथा उसके साथ मलवा आने से फाॅल के आस पास की चार दुकानों को नुकसान हुअ जबकि कई दुकानों में पानी घुस गया साथ ही फाल में भारी माात्रा में मलवा आ गया जिस पर पुलिस ने किसी को भी फाॅल में नहाने की अनुमति नहीं दी।
भारी बारिश के चलते कैम्पटी फाॅल उफान पर आ गया व पानी मलवे के साथ बहने लगा जिसके कारण फाॅल के आसपास की दुकानों को नुकसान हुआ है।

थाना कैम्पटी के एसओ नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि फाॅल में भारी मात्रा में पानी आने से फाॅल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया व पुलिस व्यवस्था कड़ी कर दी गई। उन्होंने कहा कि बारिश रूकने पर पर्यटकों को केवल फोटो खींचने की अनुमति दी गई लेकिन किसी को भी फाॅल के पानी में नहाने नहीं दिया गया क्योंकि पानी के साथ पत्थरों के आने से दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि फाॅल के आस पास की दुकानों में पानी घुस गया व फाॅल में भी मलवा भर गया। वहीँ पानी के तेज बहाव से फाॅल की सुरक्षा दीवार के स्लेप भी बह गये। वहीं चार दुकानों के छज्जे आदि टूट गये। वहीं रास्ते में भी मलवा आ गया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

12 hours ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

12 hours ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago