देहरादून : भारत के 12 ज्योतिर्लिंगम की पौराणिक कथाओं पर आधारित ज्योतिर्लिंगम की गाथाएं” “Legends of Jyotirlingam” – एक नाट्य का प्रदर्शन ‘संस्कृति साहित्य कला परिषद सभागार’, हरिद्वार बाईपास रोड, देहरादून में 21 अक्टूबर, 2022 को सायं 6.00 बजे किया जाएगा। यह मेगा सांस्कृतिक उत्सव पूरे भारत में सभी 12 ज्योतिर्लिंगम के स्थल पर आयोजित होने वाला है। प्रसिद्ध सांस्कृतिक प्रतीक गुरु कनक सुधाकर ने इसकी अवधारणा, कोरोग्राफी और निर्देशन किया है। सुनैना द्वारा निर्मित यह नृत्य भारतीय शास्त्रीय, पारंपरिक, लोक और समकालीक नृत्य रूपों को समाहित करता है। संस्कृति मंत्रालय, सरकार द्वारा समर्थित ये कार्यक्रम एट्रेकॉर्ड स्टूडियो-चेन्नई द्वारा संगीतबद्ध; राष्ट्रीय संस्कृति फंड, भारत सरकार द्वारा आंशिक रूप से वित्त पोषित तथा अतुल्य भारत द्वारा अनु समर्थित है। विभिन्न नृत्य रूपों में विशेषज्ञता के साथ कलाकारों को विशेष रूप से देश भर से चुना गया है। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान, देहरादून (एनआईईपीवीडी), सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार उत्तराखंड में इस कार्यक्रम का भागीदार और आयोजक है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…