अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : “पुलिस स्मृति दिवस” पर शुक्रवार को पुलिस लाईन उत्तरकाशी स्थित शहीद स्मारक में शहीद हुये जवानों को स्मृति मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अवसर पर अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा सर्वप्रथम देश के लिये शहीद हुये पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के जवानों को याद कर उनको शत्-शत् नमनः किया गया, तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा शहीद स्मारक पर वीरगति को प्राप्त हुये जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस अपाधीक्षक(ऑपरेशन) प्रशान्त कुमार, प्रतिसार निरीक्षक/निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ, कम्पनी कमाण्डर आईआरबी सुरेश कुमार सकलानी, निरीक्षक एलआईयू बृजमोहन गुसाईं, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार उत्तरकाशी सचिन कुमार, वाचक पुलिस अधीक्षक खजान सिंह चौहान सहित पुलिस/फायर/वायरलेस/एलआईयू/ के अधिकारी/कर्मचारी गणों के द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। तदोपरान्त शहीद हुये जवानों को सलामी देकर मौन धारण किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर थाना बडकोट पर पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। वहीं जनपद के सभी कोतवाली/थाना चौकी/शाखाओं पर समबन्धित प्रभारियों की मौजुदगी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीद पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
उत्तरकाशी पुलिस हर साल मनाती है पुलिस स्मृति दिवस।
21 अक्तूबर 1959 को भारत की उत्तरी सीमा पर लद्दाख के 15 हजार फीट ऊंचे बर्फीले दुर्गम क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की गश्ती टुकड़ी के 10 जवान चीन के आक्रमणकारियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन्हीं वीर सपूतों के बलिदान की स्मृति में हर वर्ष 21 अक्तूबर को देश भर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…