अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद में लंबे समय से घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद में मोरी पुरोला बड़कोट भटवाड़ी उत्तरकाशी और चिन्याली के लिए पूर्ति निरीक्षकों की अलग-अलग 6 टीमों का गठन करके एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी से होटल ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों में खलबली मच गई एक दूसरे को छापे की जानकारी देने के साथ ही इनके द्वारा आनन-फानन मैं घरेलू सिलेंडर छिपाने की कोशिश की गई। छापेमारी में बड़ी संख्या में घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग होते हुए पाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार भट्ट द्वारा बताया गया कि मोरी में 18 सिलेंडर, बड़कोट में 15 सिलेंडर, भटवाड़ी में 16 सिलेंडर, ज्ञानसू में 29 सिलेंडर और चिनियाली में 30 सिलेंडर कुल 108 सिलेंडर जप्त किए गए। जिनमें से एक सिलेंडर को चालान राशि जमा करके और मुक्त किया गया शेष जप्त सिलेंडर गैस एजेंसियों में जमा कर दिया गया. जप्त किए गए सिलेंडर संबंधित पूर्ति निरीक्षक को आवेदन करके निर्धारित शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से विभागीय खाते में जमा करके प्राप्त किया जा सकता है। यदि व्यवसाई भविष्य में पुनः घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक प्रयोग करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…