मसूरी : पर्यटन नगरी में धनतेरस के पर्व पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर विशेषकर लंढौर बाजार में खदीददारों की भारी भीड़ं उमड़ी जिससे व्यवसायियों के चेहरे खिल गये।
पर्यटन नगरी मसूरी में धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर नये बर्तन खरीदने से समृद्धि आती है वहीं लोग इस मौके पर विशेष रूप से चांदी के सिक्के खरीदते हैं वहीं इसके साथ ही अन्य सामान भी रखीदते हैं। जिस कारण लंढौर बाजार में विशेष रौनक रही व खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ी। दीपावली पर्व पर लंढौर बाजार में मेला जैसा लगा रहता है व पूरी मसूरी के लोग खाने पीने से लेकर सजावट, बर्तन, मिठाई, सहित सभी प्रकार के उपहारों की दुकाने सजी रहती हैं व पूरी मसूरी के लोग लंढौर बाजार में खरीददारी करने आते हैं। हालांकि सभी दुकानों पर भीड़ रही लेकिन विशेष कर सर्राफे की दुकानों व बर्तन की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। वहीं आतिशबाजी की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही व लोगो ने पटाखे भी रखीदे। धनतेरस पर दुकानों में जमकर धनवर्षा हुई व अच्छा व्यवसाय हुआ।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…