विनय उनियाल
जोशीमठ : जोशीमठ के कमद मे एक महिला की फांसी के फंदे से लटककर मृत्यु होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में कर शव का पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात कमद मे महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना उनके परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। तथा शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
वही महिला के मायके पक्ष ने लड़की के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि उसका पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। कल देर शाम उन्होंने अपनी बेटी से बात की थी। कि तभी अचानक उनको सूचना मिली कि उनकी लड़की ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष का कहना है कि ये आत्महत्या नही हत्या है।
| प्रभारी निरीक्षक विजय भारती ने कहा कि – मामला आत्महत्या या हत्या का जाँच के बाद ही पता चल सकेगा। |
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…