मसूरी : नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने एक होटल के सभागार में पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया व शहर वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि दीपावली का पर्व बुराई पर सत्य की जीत का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर शहर वासियों को दीपावली की बधाई एवं कामना की कि सभी परिवार के साथ समृद्धि हासिल करें। वहीं उन्होंने कहा कि नगर पालिका लगातार शहर हित में कार्य कर रही है व बेरोजगारों को रोजगार के साथ ही वेंडर जोन बना रही है। इस मौके पर गौरी रावत, दीपक कुमार, अर्जुन गुसांई, भगवान सिंह चौहान, हरीश टम्टा, एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब अध्यक्ष उपेंद्र लेखवार, महामंत्री आशीष भटट, बिजेंद्र पुडीर, शूरवीर भंडारी, सूरत सिंह, दीपक सक्सेना, हरीश कालरा, मोहसिन तन्हा, नरेश नौटियाल, भानूकाला, धमेंद्र सिंह, राजबीर रौंछेला, नीरज सिंह, शुभम गैरोला, रवि बंसवाल आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…