मसूरी : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का 61वां स्थापना दिवस भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में हर्षोल्लास एंव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण के साथ भव्य परेड का आयोजन किया गया जिसकी सलामी मुख्यअतिथि अकादमी के निदेशक व महानिरीक्षक पीएस डंगवाल ने ली।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का 61वां स्थापना दिवस अकादमी में उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौके पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अकादमी के निदेशक महानिरीक्षक पीएस डंगवाल एवं अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर बल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अकादमी परेड ग्राउंड में ध्वजा रोहण किया गया व सहायक सेनानी की कमान में आयोजित भव्य परेड ने बल के ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर बल के स्वर्णिम इतिहास पर अधिकारियों ने प्रकाश डाला व संक्षेप में जानकारी दी कि मात्र चार वाहनियों के साथ देश की उत्तरी सीमाओं की रक्षा का कार्यभार बल ने संभाला और वर्तमान में बल को लददाख, से कराकोरम पास व अरूणाचल प्रदेश में जेचेप ला तक 3488 किमी की लंबी सीमा की सुरक्षा में बल तैनात है। व अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी व कर्मठता के साथ निभा रहा है। बल हिमालय के उच्च क्षेत्रों में भारत चीन सीमा पर नौ हजार फॅीट से 18700 फीट की उंचाई पर तैनात है। इस मौके पर अकादमी के निदेशक पीएस डंगवाल ने बताया कि हिमवीर शून्य से माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत की अग्रिम चौकियों में अपने बल के आदर्श वाक्य शौर्य दृढता कर्मनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। व इसके साथ ही आतंकवाद एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी अपना अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात होने के कारण समय समय पर आये प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में व लोगों को इन आपदाओं से बचाने में भी बल अहम योगदान दे रहा है। इस मौके पर उन्होंने बल की स्थापना दिवस बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक एवं उप निदेशक अजय पाल सिंह, सेनानी प्रशासन शोभन सिंह सहित बल के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…