अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज बुधवार को अन्नकूट पावन पर्व पर बंद किए जाएंगे। कपाटबंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा गंगोत्री धाम से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी। जो आज लंका स्थित भैरव मंदिर में विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को मुखबा गांव पहुंचेगी।
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम।
श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर गंगोत्री धाम की कपाट बंदी का समय तय किया गया था। जिसके अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार आज अन्नकूट पर्व पर 12ः01 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। धाम से मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा 12ः05 बजे अपने शीतकालीन पड़ाव व मायके मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना होगी। जो कि एक दिन लंका स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन मुखबा पहुंचेगी। शीतकाल के छह माह मां भगवती गंगे की उत्सव डोली मुखबा स्थित गंगा मंदिर में विराजमान रहेंगी। जहां देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगे के दर्शन व पूजन कर सकेंगे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…