विनय उनियाल
जोशीमठ : जोशीमठ के सेलंग गांव में देर रात को दो खड़े वाहनों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से एक वाहन जल कर पूरा खाक हो गया ओर एक वाहन आंशिक रूप से जल गया है। रात में गांव के समीप खड़े दो वाहनों में लगी आग के कारण सेलंग गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ,बताया जा रहा कि ये दुग्ध के वाहन है ओर इनमें एक वाहन तो अभी हाल ही में खरीदा गया था। आग लगने की घटना की जोशीमठ थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय भारती ने बताया कि अभी इस प्रकरण की गहन जांच पड़ताल चल रही है। जांच के बाद ही आग लगने के पुख्ता कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सेलंग गांव में रात को खड़े वाहनों का यू अचानक जलना चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…