मसूरी – गोवर्धन पर्व पर मंदिरों में अन्नकूट भंडारे का किया गया आयोजन।

मसूरी : गोवर्धन व गौ माता की पूजा के बाद सनातन धर्म मंदिर लंढौर सहित राधाकृष्ण मंदिर कुलड़ी व लक्ष्मी नारायण मंदिर लाइब्रेरी में अन्नकूट के तहत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।
गोवर्धन पर्व पर पहाड़ों की रानी मसूरी में गौ पूजन किया व गोवर्धन पूजन के पश्चात अन्नकूट का भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर सनातन धर्म मंदिर के संरक्षक राकेश अग्रवाल ने बताया कि आज के दिन भगवान कृष्ण ने जल प्रलय के दौरान गोवर्धन पर्वत को उठा कर वृंदावन निवासियों को बचाया था। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मंदिर की स्थापना के 142 वर्ष हो गये हैं और तब से लगातार गोवर्धन के मौके पर अन्नकुूट में भंडारे का आयोजन किया जाता है। वर्ष भर धार्मिक गतिविधियों के बाद वर्ष के अंत में अन्नकूट के मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा लगातार चल रही है कोरोना काल में भी भंडारा नहीं रूका। कोरोना के समय प्रसाद वितरित किया गया ताकि पंरपरा बनी रहे। उन्होंने कहा कि यह भूमि भगवान कृष्ण व गौ वंश की भूमि है उसका उतना ही महत्व है जो भगवान कृष्ण के समय था। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि गोवर्धन के उपलक्ष में प्रतिवर्ष अन्नकूट के भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें आस पास के गांव के लोगों के साथ स्थानीय लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं जो लोग घर से नहीं आ पाते उन्हें घर के लिए भोजन दिया जाता है। इस पर्व पर लोग बड़े उत्साह से प्रतिभाग करते है।

इस मौके पर राधाकृष्ण मंदिर कुलड़ी व लक्ष्मी नारायण मंदिर लाइब्रेरी में भी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।  इस मौके पर सनातन धर्म मंदिर सभा के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, नीरज अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व मंदिर समिति के लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

10 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

12 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

12 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

12 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago