टिहरी : थत्यूड़ जौनपुर विकासखण्ड के ग्राम ओन्तड़ से थत्यूड़ जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसमे गम्भीर रूप से घायल चालक को हायर सेंटर भेजा गया जबकि वाहन की चपेट में आई एक युवती ने उपाचार के दौरान दम तोड़ दिया।
ग्राम ओन्तड़ से थत्यूड़ जा रही एक यूटिलिटी (न. यूके 07 सीए, 6889) तेवा सौड़ नामक जगह पर अनियंत्रित होकर तकरीबन 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना ग्राम तेवा निवासियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को खाई से निकाला व हायरसेंटर उपचार के लिए भेज दिया। लेकिन जिस जगह से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ उसी खाई में ग्राम तेवा की एक युवती शीतल 17 वर्ष पुत्री स्व0 सबलू गांव के कुछ लोगों के साथ बकरियां चुगा रही थी कि एकाएक वाहन सड़क से पहाड़ी की तरफ आ गया, जिसको देखते ही बकरी चुंगाने खाई में बैठे कुछ लोग भाग निकले लेकिन शीतल वाहन की चपेट मे आ गई व उसकी मौत हो गई। वही खाई में चारा चुगती चार बकरियां भी वाहन की चपेट में आकर मौके पर ही मर गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष थत्यूड़ संजीत कुमार मय फोर्स मौके पर पहुँचे वहीं आस पास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में दुर्घटना स्थल पर पहुचे व वाहन की चपेट में आई युवती को गहरी खाई से निकाला व एक प्रायवेट वाहन से उपचार के लिए सीएससी थत्यूड़ भेजा जहां युवती ने दम तोड़ दिया।
वहीं गहरी खाई व झाड़ियों में फंसे वाहन चालक सचेन्द्र दत्त गौड़ 35 वर्ष पुत्र सत्ये प्रसाद गौड़ ग्राम ओन्तड़ को निकालकर सड़क तक पहुँचाया व पुलिस ने 108 के माध्यम से गम्भीर रूप से घायल को उपचार हेतु हायर सेंटर देहरादून भेज दिया है। दुर्घटना का कारण वाहन का ब्रेकफेल होना बताया जा रहा है। बताया गया कि चालक की हालात चिंता जनक है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…