मसूरी SDM ने सडकों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

मसूरी : एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने मसूरी की बरसात के दिनों में क्षतिग्रसत हुए विभिन्न सड़कों का निरीक्षण किया व एनएच सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए ताकि शीघ्र सड़कों की दशा सुधारी जा सके।
जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर एसडीएम मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने मसूरी कीे प्रमुख सड़क मार्गों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता पेयजल निगम विनोद रतूड़ी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल, एनएच 707ए के अपर सहायक अभियंता खुशवंत सिंह शर्मा, नायब तहसीलदार भौंपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग, किताब घर, जीरो प्वाइंट केंपटी मार्ग, जीरो प्वाइंट से हाथी पाव तथा दूधली मार्ग, हाथी पांव से जॉर्ज एवरेस्ट मार्ग एवं हाथीपांव से भट्टा गांव मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सड़क के किनारे मलवा डंप होना, नालियां साफ ना होना, बरसाती झाड़ियां एवं घास को न काटा जाना, सड़क के किनारे के पैराफिट तथा रेलिंग आदि की मरम्मत एवं रंग रोगन ना होना, सड़क की सफेद पट्टी की मरम्मत ना होना आदि कमियां पाई गई। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी देहरादून को भी रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। ताकि कार्य समय सीमा में पूरे किए जा सकें।

निरीक्षण के बाद एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सडकों का निरीक्षण किया गया ताकि शीघ्र बरसात के बाद सडकों की हुई दुर्दशा को सुधारा जा सके ताकि लोगों को परेशानी न हो व सड़कों में हुई कमी को दूर किया जा सके। वहीं सड़कों के किनारे बने निर्माण सामग्री के डंपिग जोन को हटाने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गये।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

1 day ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

1 day ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago